जसवां परागपुर : समनोली में ट्राले ने तोड़ा दुकान का शटर
( words)
विनायक ठाकुर/जसवां परागपुर
जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत पड़ते समनोली में ट्राले को बैक करते समय एक दुर्घटना घट गई और ट्राला दुकान के शटर के साथ टकराया दुकान का शटर और बारिश के लिए दुकान के बाहर डाला हुआ शैड भी टूट गया। सुखद यह रहा की दुकान खाली थी दुकान के अंदर किसी प्रकार का कोई सामान नहीं रखा हुआ था। इस घटना के दौरान कुछ पैदल चल रहे बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई गनीमत यह रही किसी प्रकार का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। दुकान के शटर और शैड को रिपेयर करने के लिए ट्राला चालक और दुकान मालिक आकाश कालिया के बीच में समझौता हो गया।
