जसवां प्रागपुर : दोदरा में वित्तपोषित ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन
( words)
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
केसीसी बैंक शाखा चनोर ने आज ग्राम पंचायत दोदरा में नावार्ड द्वारा वित्तपोषित ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व जीवन ज्योति बीमा योजना आदि की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई। शिविर में उपस्थित लोगों में अटल पेंशन योजना व जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रति खासा उत्साह दिखा। लगभग 20 ग्राहकों ने इस योजना में मौके पर ही पंजीकरण करवाया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमित भारद्वाज बैंक, अधिकारी मुकेश कुमार, शशिकांत, प्रधान ग्राम पंचायत दोदरा सोमराज उपप्रधान सुमित कुमार तथा एफएलसीआरपी प्रागपुर ब्लॉक कुसुमलता भी मौजूद रही।
