जसवां- परागपुर: टेलेंट को आगे बढ़ाना ही मेरा मकसद : प्रिंस गर्ग
धरोहर गाँव परागपुर मे गुरुवार को प्रिंस गर्ग आर्ट स्कूल की नई ब्रांच खुल गयी है। जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में छात्रों को संगीत, नृत्य, एक्टिंग, गिटार, हारमोनियम, तबला व अन्य कई ऐसी कलाओं को सीखने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि यहां पर कलाओं को सिखाने के साथ-साथ अगर कोई गरीब है और उसके अंदर टैलेंट है तो उन छात्रों को स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा। यह बात प्रिंस गर्ग आर्ट स्कूल के एम डी प्रिंस गर्ग ने कहीं। मीडिया से रूबरू होते हुए कॉमेडियन प्रिंस गर्ग ने कहा है कि वह खुद एक बहुत छोटे से घर से निकल कर यहां तक पहुंचे है साथ ही एक कलाकार को लाइफ में बहुत सी चीजें देखनी पड़ती है। हम जितना सहयोग कर पाएंगे उतना करने का पूर्णतः प्रयास करेंगे। प्रिंस गर्ग ने कहा कि यह बहुत अच्छा मौका है अगर आप भी कलाकार बनना चाहते हैं तो आए और सीखें और आगे बढ़े। प्रिंस गर्ग ने कहा है कि सिर्फ सिखाना ही हमारा मकसद नहीं है हम प्लेटफार्म भी देंगे। इस कोरोना के दौर में इनकी ऑनलाइन क्लासेस भी चल रही है ।
