जसवां-परागपुर : रा.व.मा.पा कूहना में हैंडवाश की उपयोगिता को लेकर जागरुक्ता कार्यक्रम का आयोजन
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूहना में हैंडवाश की उपयोगिता को लेकर एक जागरुक्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य श्याम कुमार ने बताया कि हैंडवाश करने से मानव कई प्रकार की गम्भीर विमारियों से बचता है। साथ कि बीमारियों पर होने वाले खर्च को भी कम करता है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हाथ मे होने बाले बैक्टीरिया और वायरस को निर्मूल करने के लिए 20 से 30 सेकिंड का समय लगता है। इस सभी को मिनीमम 30 सेकंड तक हाथ धोने चाहिए व यह आदत बच्चों को डालनी बहुत जरूरी है। इस अवसर पर प्रवक्ता दिलवाग, संजीव, संजय, महेंद्र सहित जगदेव परमार आशीष,कुलदीप, स्नेह, सुदेश कुमारी, राकेश शर्मा, रमेश सोनी, आँचल, सुषमा ने भी भाग लिया।
