जसवां:परागपुर : रोडी़ कोडी़ के 36 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त
पुलिस चौकी डाडा सीबा के अंतर्गत पंचायत रोडी़ कोडी़ में 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर के कमरे मे पंखे से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने का दुखद मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान विपन कुमार पुत्र प्यार चंद, पंचायत रोडी़ कोडी़, तहसील डाडासीबा के रुप मे हुई है। विपन कुमार ने फन्दा लगाकर जान क्यो दी इस बात का खुलासा खैर पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन बताया जा रहा है कि विपन कुमार गुरुवार रात अपने कमरे में टीवी लगा कर सो गया था। उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सोई हुई थी और कमरे में टीवी चल रहा था तो सुबह किसी ने देखा कि कमरे की खिड़की खुली है जिस पर पैर तले जमीन खिसक गई। विपन कुमार पंखे से लटका था और दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी और विपन कुमार ने पंखे के साथ फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मिली जानकारी के अनुसार विपन कुमार ट्रैक्टर ड्राइवर था और ड्राइवरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है जिनमे एक बच्चे की उम्र 4 साल और दूसरे की 3 साल है।
उधर, इस संबंध में पंचायत प्रधान बलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया उन्हें सुबह विपन कुमार के छोटे भाई का फोन आया था कि मेरे बड़े भाई ने पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मैंने तुरंत डाडा सीबा पुलिस चौकी को सूचित किया और मौके पर डाडा सीबा पुलिस पहुंच गई।
चौकी प्रभारी एवं सब इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी डाडासीबा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मौके पर गई थी और डैड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है। पुलिस उक्त मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
