ज्वालामुखी : बीडीसी आरती राणा ने लोअर घलोर में सुनी जनसमस्याएं
( words)
उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते लोअर घलोर पंजलेहड़ वार्ड नम्बर 4 में पँचायत समिति सदस्य अधवानी-घलोड़ा आरती राणा द्वारा महिला मण्डल की सदस्यों के साथ मिली एवम उनकी तमाम समस्याओं को सुना वहीं उनका निपटारा करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान पँचायत समिति सदस्य आरती राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा बहुत सी नीतियां महिला मंडलों के लिए बनी है। आरती राणा ने कहा कि महिला मंडल की तमाम सदस्य को जो भी समस्या आ रही है वह उनसे सीधा संपर्क कर सकती हैं और समस्याओं का जल्द से जल्द से निपटारा भी किया जाएगा।
