ज्वालामुखी : प्राथमिकता अध्यापक संघ खुंडिया ने स्कूलों का एसएमसी खाता एचडीएफसी बैंक में खोलने का किया कड़ा विरोध
शिक्षा विभाग द्वारा खुंडिया के स्कूलों के खाते एचडीएफसी बैंक में खोलने के आदेशों का प्राथमिक अध्यापक संघ खुंडिया ने कड़ा विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष भीम सिंह राणा का कहना है कि खुंडिया शिक्षा खण्ड खुलने से पहले सभी स्कूलों के एस एम सी खाते यूको बैंक में ही खोले गए थे। लेकिन खुंडिया में अब नया शिक्षा खण्ड बनने के बाद यह खाते एच डी एफ सी बैंक में खोले गए हैं जोकि न्यायोचित नहीं हैं। जबकि एच डी एफ सी बैंक की शाखा केवल देहरा में ही है जोकि खुंडिया से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। प्राथमिक अध्यापक संघ खुंडिया ने शिक्षा विभाग से इन आदेशों को रद्द करने का आग्रह किया है कि एचडीएफसी बैंक की बजाए यूको बैंक किया जाए। ताकि चंगर क्षेत्र के समस्त स्कूलों को आसानी से अपने ही क्षेत्र में बैंक सुविधा मिल सके ।
