ज्वालामुखी - आम आदमी पार्टी ज्वालामुखी एवम अस्पताल के अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
( words)
ज्वालामुखी सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों का मामला चर्चा में है। 12 साल की सेवा के बाद उनके पास कार्य करने का कोई ठिकाना नहीं है। लेकिन आम आदमी पार्टी उन्हें उम्मीद की किरण दे रही है। आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया है और उन्होंने एक दिन ज्वालामुखी में भूख हड़ताल की थी। आम आदमी पार्टी पिछले 4-5 महीने से इन लोगों का समर्थन कर रही है। इस संबंध में उन्होंने ज्वालामुखी के नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक रमेश धवाला को ज्ञापननुमा पत्र दिया। विकास धीमान अध्यक्ष ज्वालामुखी निर्वाचन क्षेत्र आम आदमी पार्टी ने सभी सफाई कर्मचारियों के साथ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
