जवाली : कांग्रेस बताए, कि चार साल में कितना विकास करवाया
जवाली / राजेश कतनौरिय
कांग्रेस की स्थिति यह हो गई है कि जनता को भृमित करने के लिए, अपने ही लोगों को हार पहनाकर पार्टी में शामिल किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश बाजवा, भाजपा संगठनात्मक जिला सचिव रवि कुमार, भाजपा मंडल जवाली के महामंत्री चैन सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश्वर हैप्पी ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार व पूर्व सीपीएस नीरज भारती आज विधायक र्जुन सिंह से विकास के मामले में पूछ रहे हैं, वह स्वयं बताएं कि जब चौधरी चन्द्र कुमार वर्ष 1980 में पहली बार विधायक बने थे और नीरज भारती वर्ष 2007 में विधायक बने थे तो चार साल में कितना विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि अगर बाप-बेटा विकास को लेकर बहस करना चाहते हैं तो बताएं कहां करनी है, हम बहस को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बाप-बेटा ठेकेदारों के बारे में बात करते हैं, लेकिन दोनों ही बताएं कि उनके कार्यकाल में विकासकार्य ठेकेदार द्वारा करवाया जाता था या फिर नीरज भारती या चन्द्र कुमार स्वयं करते थे। जब जनता ने नीरज भारती को विधायक बनाया था तो क्या करवाया गया। वो सोने में ही व्यस्त रहते थे और जनता से मिलना नहीं समझते थे। जवाली के विधायक ने जवाली को डिग्री कॉलेज दिया, नगरोटा सूरियां को तहसील, कोटला बैल्ट की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए बोह दरिणी परियोजना दी, हार में गौ सेंक्चुरी का कार्य चल रहा है तथा जवाली में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जवाली में दो ओवरहैड टैंकों का कार्य चला हुआ है। सिविल अस्पताल जवाली में ऑक्सीजन प्लांट मिला है। विधायक अर्जुन सिंह का चार साल का विकास 40 साल पर भारी है। जनता विकास को जानती है तथा विकास पर ही मोहर लगाएगी। इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी जतिंदर सिंह, वीरेंद्र गुलेरिया मंडल कोषाध्यक्ष, तरसेम जट्ट जिला संयोजक चुनाव प्रकोष्ठ, प्रवीण धीमान किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता, संजीव गुलेरिया ग्रामीण केंद्र अध्यक्ष, अमित शर्मा भाजयुमो अध्यक्ष, गोवर्धन सिंह भाजयुमो महामंत्री, सुरेश गुलेरिया भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, शिव कुमार नीलू, भाजपा ओबीसी जिला महामंत्री दिनेश नीखिल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
