जवाली : जोगेंद्र शर्मा ने बाबा बल्ले दा पीर मंदिर में दान दिया वाटर कुलर
( words)
राजेश कतनौरिया। जवाली
विकास खंड फतेहपुर के कस्बा राजा का तालाब की ग्राम पंचायत लाडथ में ऐतिहासिक प्राचीनतम बाबा बल्ले दा पीर मंदिर में आज जोगेंद्र शर्मा ने अपने पुत्र पंकज शर्मा निवासी औंध नूरपुर के फौज में भर्ती होने की मन्नत पूरी होने पर बावा बल्ले दा पीर लाडथ मंदिर दरवार में पूजा-अर्चना की और वाटर कुलर चढ़ाया, श्रद्धालु फतेहपुर हाड़ा निवासी पिंकु शर्मा ने भी दोनों लड़कों के भर्ती होने पर बाबा के दरबार में हाजिरी भरी। इस अवसर पर मंदिर पुजारी संजीव खट्टा ने पूजा-अर्चना भी करवाई।
