ज्वालाजी: राजकीय महाविद्यालय में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
( words)
स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस इकाई ने प्लास्टिक मुक्त परिसर तथा स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें 40 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके साथ एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में रैली व नारे लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी आचार्य यश पाल ने बताया की 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर सभी आचार्य वर्ग, एनएसएस प्रेज़िडेंट निखिल तथा मोनिका सहित सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
