ज्वालामुखी: सियालकड स्कूल के अरुण कुमार नए प्रधानाचार्य नियुक्त
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते खुंडिया के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीयालकड में सोमवार को अरुण कुमार ने प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया है। प्रधानाचार्य का पदभार सँभालते ही स्थानीय स्कूल प्रशासन ने प्रधानाचार्य अरुण कुमार का भव्य स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। आपको बता दें इससे पूर्व अरुण कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंडली ददास में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब इन्होंने ज्वालामुखी के तहत सियालकड में प्रधानाचार्य के तौर पर तैनात हुए हैं। वहीं, इस संदर्भ में नव नियुक्त प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कहा कि संस्थान की उन्नति एवं बच्चों का पूर्ण रूप से विकास यही उनका एकमात्र लक्ष्य है। दाखिलों की संख्या को बढ़ाना, बच्चों को निजी क्षेत्र की नामी कंपनी में समायोजित करवाना और बच्चों को नौकरी कैसे प्राप्त करवाई जाए, इसके बारे में जानकारी देना भी मुख्य रूप से उनका एजेंडा रहेगा।
