ज्वालामुखी: मझीन दवकेड़ में पशुशाला गिरने से घायल हुई महिलाओं का अतुल कौशल ने जाना कुशलक्षेम
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते दवकेड़, डाकघर मझीन त. खुंडिया में शकुंतला देवी पत्नी स्व. रिखी राम अपनी पुरानी पशुशाला में मवेशियों को घास डालने के लिए पशुशाला के अंदर गई थीं। उनके साथ उनकी बहुएं राधा रानी पत्नी सोनी कुमार व भागो देवी पत्नी विपन कुमार भी मौजूद थीं। पुरानी पशुशाला के एकदम गिरने से तीनों महिलाएं पशुशाला की चपेट में आ गईं, जिसमें भागो देवी की दबकर मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों घायल महिलाओं को ईलाज हेतु सिविल अस्पताल ज्वालामुखी भेजा गया है। जब इसकी सूचना स्थानीय नेता अतुल कौशल को मिली तो वह भी तुरंत ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना, वहीं हर संभव सहायता की बात भी कही। बरहाल अतुल कौशल ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
