ज्वालामुखी : 5 करोड़ 31 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी
ज्वालामुखी के विधायक एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने चंगर क्षेत्र के लियास, डगलेड, घरना, रोपा, मुंडल को आपस में जोड़ने वाली सड़क का भूमि पूजन कर उसका निर्माण कार्य शुरू करवाया। यह सड़क नाबार्ड के अंतर्गत है, जिसकी लागत 5 करोड़ 31 लाख रुपए है।यहां की जनता ने इस सड़क का निर्माण शुरू करने के लिए विधायक का धन्यवाद किया। विधायक रमेश धवाला ने कहा की 285 करोड रुपए की लागत से ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण व मरम्मत करवाई जा रही है। छोटे से छोटे गांव तक सड़क सुविधा मुहैया करवाना प्रदेश सरकार का संकल्प है ,जो सड़कें कभी पक्की नहीं हुई वह इस कार्यकाल में पक्की हो रही है विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी विकास की ओर अग्रसर है । इस मौके पर ठेकेदार संजल शर्मा, भाजपा नेता मान चंद राणा, रामस्वरूप शास्त्री, कुलदीप शर्मा, प्रकाश राणा, मनमोहन सिंह, अनिल धीमान ,प्रधान दलीप सिंह, उपप्रधान पवन कुमार, बलदेव सिंह, रमेश चंद, मंडल अध्यक्ष मान सिंह महामंत्री प्रवीण कुमार, जिला किसान मोर्चा महामंत्री संजय राणा सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे, विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
