ज्वालामुखी : मझीन में 15 अक्टूबर तक बिजली बिल जमा न करने पर काटेंगे कनेक्शन
( words)
विद्युत उपमंडल मझीन के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को विभाग ने सूचित किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अपने सितंबर माह के बिजली बिलों का भुगतान अब तक नही किया है, वह अपने बिलों का भुगतान 15 अक्टूबर से पहले कर दें और जो उपभोक्ता दर्शाई गई तिथि तक बिजली बिलों का भुगतान नही करते हैं, उनके विद्युत कनेक्शनों को बिना किसी अन्य सूचना के काट दिया जाएगा। सहायक अभियंता विद्युत उपमंड़ल मझीन रिदिमा चौधरी ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
