ज्वालामुखी : ड्राइंग शिक्षिका रीता रानी सेवानिवृत पर पँचायत द्वारा सम्मानित
( words)
ग्राम पंचायत गुम्मर के तहत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 20 साल से अपनी मेहनत लगन से सेवाएं दे रहीं ड्राइंग शिक्षिका रीता रानी गुरुवार को सेवानिवृत हुईं । गुम्मर पाठशाला के हर बच्चे को अपना बच्चा समझ के इन्होंने हर बच्चे के भविष्य को संवारा है। स्थानीय ग्राम पँचायत प्रधान शिमला देवी ने इस अवसर पर पाठशाला के कार्यक्रम में भाग लिया और रीता रानी का पाठशाला के प्रति अपना अहम योगदान देने के लिए तहे दिल से आभार प्रकट किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। वहीं इनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना भी की है।
