ज्वालामुखी : कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में हुआ "एक भारत श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम का आयोजन
( words)
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालामुखी में विभागीय आदेशनुसार "एक भारत श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता तथा मलयालम भाषा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया दिवान ने किया। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश मेहता और नमिता शर्मा की प्रशंसा की। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे कार्यक्रम विधार्थियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर स्कूल के अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।
