ज्वालामुखी: खुंडिया ब्लॉक मिड-डे मील वर्कर ने बनाई नई कार्यकारिणी
( words)
ज्वालामुखी उपमंडल के अंतर्गत खुंडिया ब्लॉक मे मिड-डे मील वर्कर की बैठक हुई, जिसमें लगभग 150 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान नई कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें प्रधान वचन सिंह, उपप्रधान वीना देवी, सचिव उर्मिला देवी,कोषाध्यक्ष कृतिका देवी, सलाहकार स्वर्ण देवी, देश राज, सदस्य मंजू देवी, व्यासा देवी, जोगिंदर देवी, जमुना देवी, शशि पाल, आदि, बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी सदस्य मिलकर सरकार के समक्ष मांग रखेंगे कि वेतन में वृद्धि की जाए और उनका वेतन हर महीने दिया जाए। साथ में ही सरकार से मांग की गई उनको स्थाई नियुक्ति की पॉलिसी बनाई जाए।
