ज्वालामुखी: खुंडिया पुलिस ने व्यक्ति से पकड़ी 11 बोतल देसी शराब
( words)
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी
ज्वालामुखी उपमण्डल के तहत पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत बीती रात पुलिस ने गश्त के दौरान छरड़, डाकघर मझीन निवासी जोकि छरड के चिहड़ नामक स्थान पर छोटा सा खोखा चलाता है,जिसमें पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी के दौरान मौके पर 11 बोतल देसी शराब मार्का संतरा कुल 8250 एमएल शराब बरामद की है, जिसपर खुंडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने करते हुए बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
