ज्वालामुखी : सीढ़ियों को उखाड़ने पर ,आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा
गुरुवार को आम आदमी पार्टी ज्वालामुखी विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष अमित कपूर ने कार्यकारिणी पदाधिकारियों, उपाध्यक्ष हरिओम, एससी विंग के अध्यक्ष सीताराम, युवा विंग के संगठन मंत्री अनिल चौधरी और महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अनीता सूद के साथ अस्पताल परिसर का दौरा किया। उन्हें जानकारी मिली थी कि अस्पताल परिसर से जो शॉटर्कट सीढ़ियां हैं, वह तोड़ दी गई हैं। इन सीढ़ियों को तोड़े जाने से मरीजों बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर से बस स्टॉप की तरफ मुख्य गेट से होकर जाने में काफी लंबा चक्कर पड़ता है। इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी ने अमित कपूर को बताया कि यह प्रोजेक्ट सरकार की तरफ से है और इसका नक्शा पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया है। इस बारे में आम आदमी पार्टी कि यह मांग है कि सबसे पहले अस्पताल परिसर से बस स्टॉप की तरफ एक शॉर्टकट रास्ता बनाया जाए और बाद में अस्पताल भवन का निर्माण किया जाए। क्योंकि भवन निर्माण क़ी अवधि महीनों से सालों के बीच हो सकती है और मरीजों व उनके तीमारदारों को असुविधा का सामना ना करना पड़े। अमित कपूर ने यह भी कहा कि अस्पताल परिसर में जो आवासीय परिसर बनाया गया है जिसे बनाने में करोड़ों रुपया लगा है वह भी सफेद हाथी साबित हो रहा है। जिसका वर्तमान समय में कोई उपयोग नहीं है। इस बारे में खण्ड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी डॉक्टर पवन से बात की गई। उन्होंने बताया की अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है वहीं प्रोजेक्ट सरकार की तरफ से है और इसका नक्शा पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया है ।
जब इस बारे में एसडीओ पीडब्ल्यूडी ज्वालामुखी हुकुम चन्द से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है अस्थाई तोर पर इन सीढ़ियों को तोड़ा गया है। अस्पताल निर्माण के उपरांत ही इन सीढ़ियों को आवश्यकतानुसार फिर से बना दिया जाएगा।
