ज्वालामुखी: लगड़ू में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन
( words)
विनायक ठाकुर/देहरा
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चंगर क्षेत्र के रावमापा लगडू में सात दिवसीय विशेष शिविर का आज शुभ आरम्भ किया गया। यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी सतीश राणा एवं कुमारी रीना प्रवक्ता इतिहास ने दी। कार्यक्रम अधिकारी सतीश राणा ने बताया कि शिविर में 53 स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमे 24 छात्र एवं 29 छात्राएं हैं। शिविर 17 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा विभाग से सेवानिवृत प्रवक्ता जगदीश चंद ने किया। उन्होंने इस मौके पर समस्त स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहने की अपील की। विद्यालय के समस्त अध्यापक इस मौके पर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राज कुमार ठाकुर ने भी समस्त स्वयंसेवियों को सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
