ज्वालामुखी : शक्तिपीठ में गुप्त नवरात्र का समापन
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी
विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में विश्व कल्याण व विश्व शान्ति के लिए नौ दिन से चल रहे माघ अष्टमी गुप्त नवरात्रों का विधिवत समापन हो गया। 71 पुजारी वर्ग व विद्वानों ने वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ किया। मंदिर न्यास सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा व प्रशांत शर्मा ने बिधिवत मंत्रोउच्चारण से एसडीएम मनोज ठाकुर, मन्दिर अधिकारी दीनानाथ यादव व पुजारी वर्ग से आहुतियां डलवाई। पुजारी आचार्य मधुसूदन शर्मा व पुजारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि आज नवमी के दिन सिद्धिदात्री का पूजन किया जा रहा है। मां के आशीर्वाद से विश्व में शांति व जनकल्याण के लिए यह अनुष्ठान किया गया। विश्व शांति व जनकल्याण के लिए मंदिर न्यास के सहयोग से इस आयोजन को सदियों से करते चले आ रहे है । एसडीएम मनोज ठाकुर ने नवरात्रो के समापन के लिए सभी का धन्यबाद किया। इससे पहले उन्होंने माता ज्वाला के दर्शन किये। पूर्णाहुति के बाद पंडितो व पुजारी वर्ग के अनुष्ठान में बैठे विद्वानों को आवर्णी व दक्षिणा आदि देकर सम्मनित किया गया। नवमी के दिन ज्वालामुखी मन्दिर में स्थानीय व बाहरी श्रद्धालुओ ने पूर्णाहुति में भाग लेकर मंगल कामना की प्राथना की।
