ज्वालामुखी: मल्टी टास्क भर्ती का हुआ ट्रायल
( words)
ज्वालामुखी उपमंडल की उप तहसील मझीन में मल्टी टास्क भर्ती का ट्रायल हुआ। इस ट्रायल में 58 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था लेकिन 53 व्यक्ति ही परीक्षण सफल कर पाए। इस दौरान एक महिला महिला उमीदवार ने भी हिस्सा लिया था। इसका ट्रायल का परीक्षण लेने एक्सन दिनेश धीमान, एसडीओ विजय कुमार, मझीन जई नरेश, अशोक, सुप्रिडेंट जगदेव, असिस्टेंट सुरजीत, मझीन पंचयात के प्रधान व उपप्रधान तथा पुलिस चौकी मझीन से पुलिस बल तैनात था। उन्होंने कहा कि यह भर्ती पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई।
