ज्वालामुखी : ज्वाला नर्सिंग इंस्टीट्यूट कुण्डलीहार में शपथ ग्रहण और फ्रेशर पार्टी का आयोजन
मां ज्वाला नर्सिंग इंस्टीट्यूट कुण्डलीहार में शपथ ग्रहण और फ्रेशरस पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर अंकिता शर्मा और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर नेहा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर मुनीश शर्मा ने भी उपस्थित रह कर नर्सिंग छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। मॉडर्न नर्सिंग की मदर फ्लोरेंस नाइटिंग्ल को समर्पित ये दिन उनकी सेवा भावना के सम्मान में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में चार चांद लगाते हुए छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर मुनीश शर्मा ने भावी नर्सों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि उनमें अच्छी नर्स बनने के लिए सेवा भावना का होना बहुत जरूरी है। चेयरमैन अशोक शर्मा ने कहा कि अपने संस्थान की छात्राओं पर गर्व है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वे आगे चल कर मां ज्वाला नर्सिंग इंस्टीट्यूट और अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ जिसमें दीपिका ठाकुर, अदिति, पायल, बंदना, भारती, दिव्या, और दीक्षा शामिल हैं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
