ज्वालामुखी : डीएवी भड़ोली स्कूल के छात्रों ने एक्टिविटी डे पर लिया ऑनलाइन विभिन्न गतिविधियों में भाग
डीएवी भड़ोली स्कूल के छात्रों ने एक्टिविटी डे पर विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिए लिया। इन गतिविधियों में बच्चों को दो विषय दिए गए - हिमाचल दिवस व गणतंत्र दिवस। गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को अपने देश और प्रदेश में मनाए जाने वाले पर्वो के बारे में जागरूक करना था। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के युग में बच्चों को हर क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए इन गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
स्कूल द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में कक्षा एलकेजी से दूसरी कक्षा तक के लिए लोक गीत व नृत्य एक्टिविटी विषय - हिमाचल दिवस कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए देशभक्ति गीत, नृत्य, संवाद एक्टिविटी का आयोजन किया गया। दोनों गतिविधियों के लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई थी। वही कक्षा तीसरी और पांचवी के बच्चों को ड्राइंग गतिविधि में भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों का चित्र बनाना था। बच्चों ने सबको अपनी कला से मंत्रमुग्ध कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एक्टिविटी में भाग लेने वाले बच्चों में तन्वी, आराध्य शर्मा, हर्षित, आरव जैन, अंशिका जैन, वंशिका राणा, अंतरिक्ष, यश, नंदिनी, आरव, सानिध्य, जहान्वी,अथर्व, कृष्णा, भार्गव रजत, आईना, कृतिका, वैष्णवी, आरुषि, सोंधी, सानवी जसवाल, अरनयम, इप्षिता, रितिका, कृतिका, अरनयम,आदित्य, आदि, तनिष्का, रितिक, सारांश, दिव्या, भूमिका, राघव वर्मा, वंशिका, सक्षम, काव्य, सहित अन्य विद्यार्थी भी शामिल रहे।
