ज्वाली : दो दिवसीय छिंज मेले में हिमाचल के आलावा अन्य राज्यों के कुश्तीबाज़ भी होंगे शामिल
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत लखदाता पीर पातशाह में दो दिवसीय छिंज मेला हरसर का आयोजन 2 जून को धूमधाम से होगा। मेले के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। मंगलवार को हरसर मेला कमेटी की बैठक ध्यान सिंह मेला कमेटी अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई और मेले के सफल आयोजन के लिए रणनीति तैयार की गई। ध्यान सिंह का कहना है कि छिंज मेला में प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा मुख्यातिथि होंगे। मेले में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, राजस्थान इत्यादि के नामी-गिरामी पहलवान कुश्ती में भाग लेंगे। विदेशी पहलवान भी दंगल का हिस्सा बनेंगे जिन्हे ईरान से विशेषतौर पर आमंत्रित किया गया है। बड़ी माली के पहलवानों को एक लाख रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर देव राज, रविन्द्र कुटलैहडिया, अजय जंडोरिया, बलजीत कुमार, शविन्दर सिंह, विजय कुमार, करतार सिंह, मुन्ना इत्यादि मौजूद रहे।
