कांगड़ा : काजल ने पंचायत अब्दुल्लापुर में नवनिर्मित महिला मंडल भवन का किया लोकार्पण
मनोज कुमार। कांगड़ा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने रविवार को ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में लगभग पांच लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। काजल ने कहा महिला मंडल भवन निर्माण को जहां भी क्षेत्र में जगह उपलब्ध होगी, वह विधायक निधि से पांच लाख रुपए की राशि महिला मंडल भवन निर्माण के लिए स्वीकृत करेंगे। अपने कार्यकाल में वह लगभग 80 महिला मंडल भवनों का निर्माण करवा चुके हैं। काजल ने कहा महिला शक्ति के उत्थान के लिए वह विधायक बनने के पहले दिन से ही प्रयासरत है। और बतौर विधायक पिछले 9 वर्ष से हर महिला मंडल को एक वर्ष में दो बार दस-दस हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर रहे हैं। जब वो पहली बार विधायक बने तो क्षेत्र में पंजीकृत महिला मंडल की संख्या 72 थी, जो अब बढ़कर 360 हो चुकी है।
काजल ने कहा मौजूदा सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम कसने में नाकाम रही है। काजल ने गांव के 9 महिला मंडलों को 10 -10 हजार रुपए की राशि के प्राधिकार पत्र भी जारी किए। काजल नहीं पैदल मार्च कर गांव में घर-घर जाकर जन समर्थन भी मांगा। पंचायत प्रधान सपना देवी, नितिन कुमार उप प्रधान, वार्ड पंच रमना देवी, लक्की, निशा देवी , विकास, प्रताप, रमना, प्रधान महिला मंडल सरोज कुमारी, बबिता, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, नीलम वर्मा, सपना देवी, गीता देवी, सरोज कुमारी, सुदर्शन कुमार, कैप्टन मदन लाल, गिरधारी लाल, अशोक कुमार, प्रशोतम लाल, कमल कुमार, सतीश कुमार, प्रकाश भाटिया, चत्तर सिंह, करतार सिंह, महिन्द्र सिंह, जगदीश चंद, ओंकार सिंह, सूबेदार नन्द लाल, राजिन्द्र वर्मा, संजय शास्त्री, जसराज सैनी, देश राज, अमर सिंह, सुरेश सैनी, सुभाष चंद, मदन सैनी, निर्मल सिंह, बाबू राम, रमेश कौंडल, सुभाष व वीनू शर्मा भी उपस्थित रहे।
