जयसिंहपुर : कला मंच ने नुक्कड़ नाटकाें से लाेगाें काे दी सरकार की योजनाओं की जानकारी
( words)
नरेंद्र ठाकुर। जयसिंहपुर
ग्राम पंचायत गंदड़ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान से वीरबार को ग्राम पंचायत गंदड़ के कला मंच में सांस्कृतिक युवा मंच ने गीत संगीत एवं नुकड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हिम केयर योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री सावबलंबन योजना, गुड़िया हेल्प लाइन, बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री कृषि संचाई योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गंदड़ के प्रधान बिंता कटोच के साथ पंचायत के सभी सदस्य व गांव के लोग उपस्थित रहे।
