इंदाैरा : कमल किशोर ने वापस लिया अपना नामांकन
श्वेता। इंदाैरा
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे कमल किशोर द्वारा इस बार टिकट न मिलने के बाद बतौर आजाद प्रत्याशी अपना नामांकन भरा गया था, लेकिन शनिवार को कमल किशोर द्वारा अपना नामांकन वापिस ले लिया गया। उन्होंने मलेंदर राजन के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया गया। कमल किशोर ने कहा कि वह मलिंदर राजन के साथ हैं और उनके साथ प्रचार-प्रसार भी करेंगे। कमल किशोर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक है और कांग्रेस पार्टी इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी व प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मलेंदर राजन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महंगाई ही दी है, जिस कारण महंगाई बहुत बढ़ गई है, जिस कारण आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है। मलेंद्र राजन ने सभी को आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर ध्यान देने के अलावा रोजगार के नए अवसर उनकी प्राथमिकता रहेगी।
