कांगड़ा : कमलजीत पांचवीं बार बने प्रधान
मनाेज कुमार। कांगड़ा
राजकीय प्राथमिक शिक्षक खंड कांगड़ा का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। यह चुनाव पर्यवेक्षक कुलदीप पठानिया, मुल्तान सिंह की देखरेख में राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुरकड़ी मेंकरवाए गए। इस चुनाव में कमलजीत मुख्य शिक्षक राजकीय प्राथमिक पाठशाला अब्दुल्लापुर पांचवीं बार निर्विरोध राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कांगड़ा के प्रधान चुने गए। वहीं, सुशील कुमार सिहोतरा तीसरी बार राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कांगड़ा के महासचिव चुने गए। इसी तरह संजीव कुमार केंद्र मुख्य शिक्षक राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालूग्लोआ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, विजय सिंह जेबीटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिरमनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। मंजीत सिंह को महालेखाकार, हंसराज को मुख्य सलाहकार, अनिल कुमार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिकरीमुंडा को सह सचिव, अनिल कुमार राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंदेहड़ को उपाध्यक्ष, प्रीतम चंद मुख्य शिक्षक राजकीय प्राथमिक पाठशाला धमेड़ को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।
