कांगड़ा : जयराम सरकार में कांगड़ा विधनासभा में बिछा सड़कों का जाल: काकू
मनोज। कांगड़ा
चलो गांव की ओर जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने जयराम सरकार की विकास योजनाओं को लेकर गांव सुकाबाग में विकास यात्रा लेकर पहुंचे व जनता से मिले व सरकार की जन विकास योजनाओं को लेकर जनता को जानकारियां दी। गांव में जनता को सम्बोधित करते हुए काकू ने कहा कि गांव सुकाबाग बाड़ी में ठाकुर जयराम सरकार से आप के गांव को नेशनल हाईवे तक जनसंपर्क सड़क मेरे माध्यम से बनाई जा रही है। इस सड़क पर लगभग एक करोड़ रुपए का खर्चा आएगा, इस सड़क से नेशनल हाईवे जुड़ेगा जिससे 85 घर नेशनल हाईवे से परिवहन से जुड़ जाएंगे व लोगों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ठाकुर जयराम सरकार द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़के, जल जीवन मिशन के तहत हर घर में जल नल व बिजली मुख्य रूप से दी जा रही है व हर वर्ग के लिए सभी योजनाओं से भी विकास करवाया जा रहा है। मैं जनता से वादा करता हूँ की आप मुझे आशीर्वाद देते रहे तो में पिछले 5 साल में करोड़ो रुपए का जो गलत तरीके से लेन देन हुआ है व करोड़ों रुपए की कोठिया व होटल, गाडियां, करोड़ो रुपए की जमीनों का पर्दाफाश करूंगा व आवाज उठाऊंगा व जांच करवाऊंगा। कई लोग करोड़पति बन गए और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र कंगाल कर दिया। कांगड़ा 25 साल के लिए पिछड़ चुका है। अब मैं कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए संघर्ष करता रहूंगा।
