काँगड़ा : राजकीय महाविद्यालय मटौर में 11 से जुलाई से शुरू होगी नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया
( words)
राजकीय महाविद्यालय मटौरमें नए सत्र (2022-23) के लिए प्रवेश प्रक्रिया की समय सारिणी निर्धारित कर दी गयी है। कॉलेजों में 11 जुलाई 2022 से कला एवं वाणिज्य संकाय में प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया और दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों की रोलऑन एडमिशन की जाएगी। प्राचार्या शुभ्रा गुप्ता ने छात्रों से आह्वान किया है कि वे सब महाविद्यालय में अपने साथ प्रवेश प्रक्रिया के लिए सम्बंधित दस्तावेज लेकर आएँ। प्रवेश प्रक्रिया के लिए विवरण पुस्तिका महाविद्यालय परिसर में सम्बंधित कर्मचारी से लेकर विद्यार्थी प्रवेश प्रपत्र एवं साथ में ज़रूरी फ़ॉर्म भर के सम्बंधित समिति के पास जा कर दाख़िला प्रक्रिया को पूरा करेंगे। नियमित शिक्षण कार्य 1 अगस्त 2022 से प्रारंभ होगा।
