कांगड़ा : बाबा वीरभद्र मंदिर में छह मार्च को होगा भंडारा
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बाबा वीरभद्र शिवालय महादेव मंदिर कमेटी की बैठक प्रधान वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डॉक्टर वीके पाहवा, भूषण लाल शर्मा, अश्वनी शर्मा व राम प्रशाद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बाबा वीरभद्र मंदिर में पहली मार्च महाशिवरात्री पर्व पर फलाहार का प्रसाद भक्तों में बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि छह मार्च को मंदिर प्रगाण में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी महानुभाव इस पर्व में सहयोग करना चाहते हैं वह बिना रसीद के दान न दे। मंदिर द्वारा अधिकृत व्यक्ति से रशीद लेकर मंदिर में दान दें।
