कांगड़ा : सत्ता के नशे में चूर है भाजपा सरकार- पवन काजल
मनोज कुमार। कांगड़ा
ग्राम पंचायत रजियाणा खास में रविवार को पवन काजल 'आपका विधायक आपके घर द्वार' कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के धरना रोष प्रदर्शन पर पाबंदी लगाकर कर्मचारियों से अन्याय व तानाशाही का प्रमाण दिया है। लोकतंत्र में समाज के हर वर्ग को अपने हक व न्याय की लड़ाई लडऩे का अधिकार है। ऐसे में कर्मचारी वर्ग पर यह तुगलकी फरमान थोप कर भाजपा सरकार ने दर्शा दिया कि वह सत्ता के नशे में चूर है। काजल ने कहा प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से तंग आ चुकी है। पहले सरकारी कर्मचारियों को अपने वेतन विसंगतियां दूर करवाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और अब सरकार अपनी फजीहत को छिपाने के लिए समाज के हर वर्ग पर दबाव बना रही है। ग्राम पंचायत रजियाणा खास में ग्रामीणों को 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश की भाजपा सरकार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास करवाने में नाकाम रही है। पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में शुरू विकास कार्यों को पूरा करने में अड़ंगे अटकाए जा रहे हैं। उन्होंने गांव के चार महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की राशि भी स्वीकृत की। इस मौके पर पंचायत के बाशिंदों ने विधायक काजल को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व प्रधान राजीव कुमार, रंजू ,राज कुमार, बार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी, सुनीता देवी, ममता भंडारी प्रधान कुल्थी, नवल कुमार उप प्रधान तकीपुर, रतन मल्होत्रा, प्रेमलता, संतोष कुमारी, जसवंत भंडारी, रविंद्र कुमार, त्रिलोक चंद, राम चंद, हेम राज, सरदार गुरदियाल सिंह, गुरदेव, रविंद्र कुमार, सतीश कुमार, नरेश सलारिया, प्रकाश चंद, सीमा देवी, सुरजीत कुमार, सतीश कुमार, अनिल कुमार, विपन राणा, पुष्पा देवी, कुंता देवी, नीलम कुमारी,अनीता कुमारी, भी उपस्थित रहे।
