कांगड़ा भाजपा सरकार महिलाओं के हितों के लिए संवेदनशील : रेखा चौधरी
मनोज कुमार। कांगड़ा
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसांें में महिला यात्रियों को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट व न्यूनतम किराया 7 रुपए से घटा कर 5 रुपए करने और हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की राइड विद प्राइड टैक्सियों में महिला चालकों के 25 पद भरने की घोषणा को कांगड़ा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रेखा चौधरी ने एक सराहनीय कदम करार दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इससे पहले गृहिणी योजना से प्रदेश की हजारों महिलाओं को लाभ मिला है।
इससे यह दर्शाता है कि प्रदेश भाजपा सरकार महिलाओं के हितों के लिए कितनी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओ के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गईं है। जिससे महिला और भी ज्यादा मजबूत हो गईं है। वहीं, इस फैसले से महिलाओ में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में राज्य स्तरीय ‘नारी को नमन’ समारोह में कांगडा से लगभग 400 महिलाओ ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर धन्यावाद किया। इस दौरान महिला मोर्चा कांगड़ा की पदाधिकारी व सभी सदस्य मौजूद रहे।
