कांगड़ा : 11 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
( words)
मनोज। कांगड़ा
राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड विद्युत उप मंडल मंडल नम्बर 1 के अंतर्गत 11 केवी फीडर के तहत पेड़ों की टहनियों की कटाई और जरूरी रखरखाव के कार्य हेतू 11 मार्च को 9:30 बजे से कार्य समाप्त तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत आने वाले गांव कारखाने व हॉस्पिटल इत्यादि जैसे कटना टिंबर, एस एम आई हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल, डिग्री कॉलेज मटौर, स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल एक संजीव रात्रा ने बताया कि खराब मौसम होने पर यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
