कांगड़ा : पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद
मनोज कुमार/कांगड़ा
पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने मेरे समय काल की बनी नौ सड़कों को वन विभाग से 15 साल के बाद इजाजत दिलवाई। विकास के दिग्गज नेताओं ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मजबूत कार्यकर्ताओं के साथ विकास की चर्चा व राजनीतिक रूप रेखा बनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दस साल के मौजूदा विधायक का कार्यकाल, काला अध्याय है, विधायक को जनता बदलना चाहती है। इस मौके पर रजियाणा खास के प्रधान हंसराज, उप प्रधान राजेश कुमार, डा. साहिब सिंह दबकू, कांगड़ा भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, भाजयुमो मोर्चा के अध्यक्ष राकेश कुमार, प्रदीप कोंडल, शमशेर सिंह, मेहर चंद, शामिल रहे। जिन सड़कों को मुख्यमंत्री ने वन विभाग से इजाजत दिलवाई है,जैसे : लिंक रोड बंदला से रसूह चौंक, लिंक रोड कालका माता से कपाडय़िा बाई चिलबई, भारथा द्रोबिया सड़क, ग्राम पंचायत गाहलियां राढ बस्ती पंतेहड़ सड़क, लिंक रोड पंचायत पलेरा विल गलूआ नगई टल्ला हरिजन बस्ती, लिंक रोड रुहालकड़ भाटी से मोहाल रुहालकड, फ्रीडम फाइटर सूरम सिंह पड्डा के घर से लेकर संध से बोहडक्वालू, जलाड़ी जन्यानकड़ से जटैहड़ संगम तक, जन्यानकड़ से ओल्ड डिस्पेंसरी तक, यह सब सड़कें मेरे समय काल में निकली हुई हैं।
