कांगड़ा : प्रचार-प्रसार, गीतों और नाटकों के माध्यम से बताईं सरकार की याेजनाएं
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के ग्राम पंचायत समीरपुर खास और बेदी में आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की 4 वर्ष की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार गीतों और नाटकों के माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में समीरपुर खास के प्रधान गुरचरण सिंह और बैदी के प्रधान हरमिंदर सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे। कलाकारों ने मुख्यमंत्री आवास योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और हिम केयर योजना के बारे में लाेगाें काे जानकारियां दी। इस माैके पर कई ग्रामीणाें ने भाग लिया।
