कांगड़ा : महाशिवरात्रि को पुराना कांगड़ा में रचा जाएगा इतिहास -योगी रणजीत सिंह
मनोज कुमार। कांगड़ा
त्रिगर्त दिव्य योग समिति के तत्वाधान में पुराना कांगड़ा के सभी गणमान्य व समाजसेवी सामूहिक रुद्र अभिषेक पूजा कर विश्व के सभी नागरिकों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। योगी रणजीत सिंह चौबिस घंटे से ज्यादा लगातार महामृत्युंजय मंत्र का वाचिक जाप करते हुए यज्ञ कर विश्व किर्तिमान स्थापित करेंगे। जिसमें 21 किग्रा. से ज्यादा औषधीय सामग्रीयों की आहुत की जाएगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में फैले हुए कोरोना जैसे अनगिनत विषाणुओं से प्राणियों की स्वास्थ्य रक्षा होगी। विश्व किर्तिमान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्लड रिकॉर्ड के भारतीय अध्यक्ष डा. आलोक ऑनलाइन माध्यम से आब्जर्वर रहेंगे। योग गुरू रणजीत सिंह ने बताया कि जो आश्रम में नहीं आ सकते हैं वहIGART WORRLD YOGA Facebook page https://www.facebook.com/trigartyoga/ पर जाकर 108 बार महामृत्युंजय मंत्र कोमेट बाक्स में लिखकर अपनी हाजरी शिव के दरबार में लगवाकर पुण्य के भागी बन सकते हैं। क्योंकि यह कार्यक्रम लगातार चौबिस घंटे लाइव प्रसारित होगा।
विश्व किर्तिमान कार्यक्रम का उद्देश्य
घर- घर योग व यज्ञ की ज्योति जलाएंगे, वैदिक युग फिर से दोहराएंगे तथा युवाओं को अपनी वैज्ञानिक सनातन संस्कृति से पुन: जोड़कर पर्यावरण को शुद्ध पवित्र करना है ताकि सभी प्राणी इस पृथ्वी पर अपने जीवन को आनंददायक बना सकें।
जो चाहते हों रोगों से छुटकारा, तो योग-यज्ञ (हवन) को बनाओ नियमित सहारा
योगी रणजीत सिंह इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के नाम योग के क्षेत्र में 59 विश्व किर्तिमान स्थापित करवा कर हिमाचल की योग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके हैं और युवाओं को नशामुक्त रोजगार युक्त बनाकर, असंख्य लोगों को शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्त करवा चुके हैं।
