कांगड़ा : चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू पहुंचे गांव नटेहड
चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव नटेहड में पहुंचे। वहीं उन्होंने लोगों को संबोधित कर अपनी पूर्व विधायक पेंशन से महिला मंडल की बहनों को उत्थान प्रोत्साहन के लिए उनके खातों में सीधा बैंक चैक नकद दिया। उन्होंने महिला मंडलों की बहनों को बताया की यह तुच्छ भेंट है जिससे मैं अपनी तरफ से बहनों के लिए सेवा कर रहा हूँ। महिला मंडलों की बहनों ने खुशी जाहिर की और कहा कि चौधरी सुरेंद्र काकू अपनी तरफ से महिलाओं के दरबार में आये है और उन्होंने अपनी ओर से सेवा कर हमारे बैंक खातों में दस हजार रुपए का चैक दिया है। इस दौरान चौधरी सुरेंदर काकू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ठाकुर जयराम सरकार भी सभी गांव वासियों के बैंक खातों में घर बैठे सीधा पैसा भेज रहे है। लेकिन एक राजनेता सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहा है।
