कांगड़ा : महाविद्यालय तकीपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
मनोज कुमार। कांगड़ा
राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एनएनएन शर्मा ने भारत के वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान के प्रचार-प्रसार ने जहां देश की कार्यकुशल छवि को सक्षम बनाया है, वहीं दूसरी ओर नए भारत के निर्माण में इस का अहम योगदान है। उन्होंने छात्रों तथा विज्ञान विभाग के अध्यापकों की अल्प समय में हासिल उपलब्धियों की सराहना की। महाविद्यालय में विज्ञान कक्षों का सफल आरंभ तथा विभिन्न सुविधाओं से लैस प्रयोगशालाओं का निर्माण छात्रों को रचनात्मक तथा प्रायोगिक ज्ञानार्जन हेतु अहम योगदान दे रहा है। विभाग के अध्यक्ष डाक्टर सुरेंद्र सोनी ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक डाक्टर सीवी रमन के योगदान को प्रेरणा बताया तथा छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने वैज्ञानिक ज्ञान के क्षेत्र को विस्तृत करें तथा राष्ट्र विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रोफेसर श्रुति शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों में ऊर्जा भरी। छात्रों ने बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डाक्टर भगवान दास ,डाक्टर प्रीति, प्रयोगशाला सहायक योगेश्वर एवं ओमकार चंद विशेष रूप से उपस्थित रहें।
