जसवां-परागपुर : समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने गरीब परिवार की लड़कियों की शादी के लिए दिया शगुन
( words)
जस्वा परागपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी एक कस्वा जागीर के उपप्रधान मुकेश ठाकुर ने अपने सामाजिक कामों से क्षेत्र वासियों को प्रभावित किया है। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को गावं घाटी, घमरुर, बलघार,गरली, कोल्हापुर में गरीब परिवार की लड़कियों के लिए शगुन दिया। साथ ही समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने चौली, चलेगी व नंगल चौंक पंचायत में जरूरतमन्द बच्चों को उनकी पढ़ाई के लिए किताबें प्रदान की।समाजसेवी मुकेश ठाकुर अपनी कमाई की रकम से लोगों की जरूरतें पूरा करते है। वंही मुकेश ठाकुर द्वारा जस्वा परागपुर विधानसभा की महिलाएं जो घर में सिलाई-कड़ाई का कार्य करती है, उनके लिए शीघ्र ही सिलाई मशीनों का प्रबन्ध किया जाएगा।
