कांगड़ा : एस डी एम् कांगड़ा ने किया दो आक्सीजन कंसीट्रेटर का लोकार्पण
जन मानुष सेवा संगठन को लोगों की सेवा के लिए सीएमओ काँगड़ा द्वारा दिए गये दो आक्सीजन कंसीट्रेटर का लोकार्पण एसडीएम काँगड़ा नवीन तनवर द्वारा संगठन के वीरता स्थित सेवा केंद्र में किया गया। इस मौक़े पर पहुचें एसडीएम काँगड़ा ने कहां कि जिस तरह की सेवा जन मानुष संगठन द्वारा लोगों को दी जा रही है यह अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहां कि उन्होंने कई तरह के लंगर लगते हुए देखे लेकिन आक्सीजन का लंगर जिस तरह से काँगड़ा में जन मानुष सेवा संगठन द्वारा लगाया गया यह काँगड़ा ज़िला के लिए सौभाग्य की बात है कि काँगड़ा में इस तरह का संगठन सेवा दे रहां है। उन्होंने कहां कि दिन रात इस सेवा में लगे संगठन का हर सदस्य इसके लिए सही मायने में प्रशंसा का हक़दार है। उन्होंने कहा कि 26 सदस्यों वाले इस संगठन के अच्छे तालमेल की बजह से आज क्षेत्र के बीमार लोगों को सेवा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संगठनो के कारण प्रशासन का दबाव भी कम होता है। उन्होंने कहा कि संगठन और अधिक कार्य करे इसके लिए हम हर कदम पर इनके साथ है और संगठन को प्रशासन से किसी भी तरह की ज़रूरत पड़ती है तो हम उसके लिए हर क़दम पर इनके साथ है।
इस मौक़े पर संगठन के अध्यक्ष पंकज ओबराय ने अपने सम्बोधन में कहां कि आज संस्था के पास एक वर्ष में क़रीब 25 आक्सीजन कंसीट्रेटर उपलब्ध है जिसमें से अधिकतर सेवा में रहते है और कई बार ज़रूरतमद को संगठन सेवा भी देता है। उन्होंने कहां कि अगर प्रशासन व क्षेत्र के लोगों का योगदान रहां तो संगठन 50 आक्सीजन कंसीट्रेटर सेवा के लिए रखेगा। उन्होंने कहां की संगठन के सदस्य की मेहनत के कारण आज संगठन इस मुक़ाम पर है कि लोगों को सेवा दे पा रहा है।
