कांगड़ा : कांगड़ा सेवा भारती इकाई ने जरुरूतमदाें काे बांटे कंबल
( words)
मनाेज कुमार । कांगड़ा
आज रविवार को सेवा भारती कांगड़ा इकाई ने समाज के अति जरूरतमंद ब मूलभूत सुविधाओं से वंचित तीन परिवारों को चिन्हित किया। संपर्क करने पर उन्होंने भयंकर सर्दी से बचाव हेतु परिवार के लिए दो-दो कंबल देने की बात कही। इस पर सेवा भारती ने चिन्हित किए गए तीन परिवारों को दो-दो कंबल अपने जिला कोषाध्यक्ष जोगिंदर राणा के माध्यम से वितरीत करके जरूरतमंद परिवारों को भयंकर सर्दी से बचाव हेतु सहायता प्रदान की गई।
