कांगड़ा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
( words)
मनोज कुमार । कांगड़ा (सलोल)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंचम मन्हास ने शिरकत की ।स्कूल के प्रधानाचार्य कुशल कटोच, एनएसएस प्रभारी दिनेश धीमान ,सुनैना अन्य अध्यापक वर्ग व एनएसएस स्वयं सेवकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया । मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य महोदय ने बच्चों को एनएसएस के महत्व के बारे में जानकारी दी और इस शिविर को सफल बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया। यह शिविर 20 फरवरी को संपन्न होगा।
