कांगड़ा : ताइक्वांडो एकेडमी खुंडिया के 6 बच्चों ने चंडीगढ़ में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किया हिमाचल का नाम रौशन
26 जुलाई को पंचकूला (चंडीगढ़) में आयोजित 2nd HL घरती मैमोरियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिमाचल ताइक्वांडो एकेडमी खुंडिया के बच्चों ने हिमाचल का नाम रौशन किया l जिसमें प्रांजल धीमान, खुशी देवी, मनिका राणा और रिशव चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया तथा दिव्यांशी राणा और खुशबू ने कांस्य पदक हासिल किया l इस खुशी के मौके पर हिमाचल ताइक्वांडो एकेडमी के संचालक सुनील कुमार और मीना कुमारी ने सब बच्चों को बधाई दी तथा बताया कि हमारी एकेडमी के बच्चे बहुत ही तरक्की कर रहे हैं l सुनील कुमार का कहना है कि कोविड के बाद जब से बच्चों के माता पिता ने बच्चों को मोबाइल लेकर दिए हैं तब से बच्चे खासकर लड़कियां हमेशा मोबाइल में ही लगे रहते हैं और बहुत सारे बच्चे नशों की तरफ जा रहे हैं l सुनील कुमार का कहना है कि आज के समय के हिसाब से हर बच्चे को कम से कम 3 साल तक सेल्फ डिफेंस जरूर सीखना चाहिए l
