Kangra : पार्किंग में खड़े वाहनों पर गिरा पेड़ , आधा दर्जन वाहनों को हुआ नुक्सान
कांगड़ा मिनी सचिवालय की कार पार्किंग में तेज बारिश के बाद पेड़ गिरने से लगभग आधा दर्जन वाहनों को नुकसान हुआ है। मिनी सचिवालय में रोजाना सैकड़ों वाहन कार पार्किंग में खड़े रहते हैं और सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। पर्यटक सीजन के चलते कार पार्किंग गाड़ियों से भरी रहती है, लगभग आधा दर्जन गाड़ियां इस पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई है। एसडीएम नवीन तंवर ने बताया कि कार पार्किंग में अभी-अभी एक हरा पेड़ गिरने से कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। तहसीलदार को मौका पर भेज कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कार पार्किंग परिसर में अन्य पुराने पेड़ों को हटाने को वन विभाग से एनओसी ली जाएगी ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना ना घटे। वहीं उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
