कांगड़ा : खोली पंचायत में हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
मनोज कुमार। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के तहत पडऩे वाली ग्राम पंचायत खोली में उद्यान विभाग द्वारा आज दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में उद्यान विभाग ने 50 किसानों/बागबानों को प्राकृतिक खेती योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रधान केवल चौधरी की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विभिन्न प्राकृतिक खेती द्वारा खाद (जीवामृत, धनजीवामृत वीजाअमृत) व दवाइयां (अग्निस्त्र, व्रमब्रह्मास्त्र व फफूंदनाशक) इत्यादि का डेमोंस्ट्रेशन दिया गया। जिसमें डॉ. धर्मपाल विषय विशेषज्ञ उद्यान विभाग, शिवानी, राज कुमार व सुरजीत सिंह ने प्रशिक्षक रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर प्रताप चंद, पूर्ण चंद, हरि सिंह, जगदीश चंद, प्रकाश चंद, संजय कुमार, गायत्री देवी, हरनाम सिंह, बंसी लाल, जीवन कुमार, सुमन देवी, मीना देवी, कमला देवी व अंजू कुमारी आदि किसान उपस्थित रहे।
