काँगड़ा: केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के 6 छात्रों ने JRF, 2 ने पास की नेट की परीक्षा
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में अध्ययनरत 1 शोधछात्रा व 7 पूर्व छात्रों ने एन.टी.ए. द्वारा विगत दिसम्बर माह में आयोजित हुई राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में सफलता हासिल की है। उक्त जानकारी देते हुए परिसर निदेशक प्रोफेसर सत्यम कुमारी व बी.एड.(शिक्षाशास्त्री) विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यदेव ने बताया कि जे.आर.एफ. की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्रों में साहित्य विभाग में शोधरत छात्रा निशा देवी, पूर्व छात्रा प्रीति, दीपिका कौशल, गौरव अत्री, राहुल व शुभम भारद्वाज शामिल हैं ।
वहीं नेट परीक्षा में पूर्व छात्र साहिल व रितिका नेगी ने सफलता हासिल की है। सभी छात्रों की सफलता की प्रशंसा एवं उत्साह वर्धन करते हुए परिसर निदेशक प्रोफेसर सत्यम कुमारी व सहायक निदेशक प्रो. मंजूनाथ भट्ट ने कहा कि वेदव्यास परिसर के लिए यह गौरव का क्षण है तथा परिसर में अध्ययनरत अन्य सभी छात्रों के लिए भी यह प्रोत्साहन का विषय है। इससे प्रेरित होकर भविष्य में भी छात्र बढ़चढ़ कर इस प्रकार की विविध राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षाओं में भाग ग्रहण कर सफलता हासिल कर सकेंगे।
