कांगड़ा: गुम्मर स्कूल में नशा विरोधी अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर की एनएसएस इकाई द्वारा नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति के संदेश देते हुए नारे लगाए और आम जनता को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रधानाचार्य जोगिंदर कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस कार्यक्रम में एन एस एस प्रभारी शिव राम, रीना देवी व विद्यालय के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।
